नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैच की सीरीज में तो 2-0 की बढ़त बनाई, साथ ही इतिहास भी रचा। टीम इंडिया की यह T20I में 200वीं जीत है और वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है। जी हां, भारत ने यह कारनामा अपने 300वें T20I मैच में किया। बता दें, भारत T20I क्रिकेट में 300 टी20 खेलने वाला दूसरा देश बना है, वहीं 200 टी20 मैच जीतने वाला पहला। मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए ग्लेन फिलिप्स की फिफ्टी के दम पर भारत के सामने 181 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को टीम इंडिया ने तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी के दम पर 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। तिलक वर्मा को उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्...