रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्लाह अबू शावेश का सोमवार को नूर महल पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने फूल मालाएं पहनाकर परम्परागत रूप से स्वागत किया। राजदूत ने सामाजिक शख्सियत लल्लन खां ठेकेदार के आवास पर आयोजित मीटिंग में हिस्सा लिया। यहां काफी संख्या में जिलेभर के प्रमुख लोग जुटे। उन्होंने सौलत पब्लिक लाइब्रेरी, जामा मस्जिद और इमामबाड़ा किला का भी दौरा किया। रामपुर दौरे के दौरान सामाजिक व राजनैतिक व्यक्तियों के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग विशेषकर शिया व सुन्नी उलेमा ने उनका जबरदस्त इस्तकबाल किया और बढ़ चढ़कर उनके साथ नजर आए। रामपुर में कार्यक्रमों की सफलता से राजदूत भी खुश नजर आए। यह भी पढ़ें- मौलाना अब्दुल वहाब खां की किताब का विमोचन कार्यक्रमों में फिलिस्तीन के प्रति हमदर्दी और समर्थन देखने को...