नई दिल्ली, मार्च 1 -- भारतीय टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके साथ ही भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी रन चेज करते हुए जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने 4 गेंद रहते मैच अपने नाम किया। भारत ने संजू सैमसन के नाबाद 97 रनों की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीता। भारतीय टीम गुरुवार को टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इसके साथ ही इस मैदान पर 2016 टी20 विश्व कप जीतने वाली कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।संजू सैमसन ने खेली दमदार पारी 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत के लिए संजू ...