नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत ने वेनेजुएला में मौजूदा हालात पर चिंता जताई है और वहां शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए संवाद पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम अत्यंत चिंताजनक हैं और भारत स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। बयान में कहा गया है कि भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। साथ ही, सभी संबंधित पक्षों से क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील करता है। यह भी कहा गया कि कराकस स्थित भारतीय दूतावास वहां रह रहे भारतीय समुदाय के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करता रहेगा। इससे पहले शनिवार को भारत ने वेनेजुएला में रह रहे अपने नागरिकों ...