नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारतीय महिला हॉकी टीम का बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को एफआईएच विश्व कप में पहले दौर के पूल डी के अंतिम मैच में इंग्लैंड के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद अगले दौर में पहुंच गई। इस ड्रॉ से भारत को एक अंक मिला जिससे उसके कुल पांच अंक हो गए। भारत पूल में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा और अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया। भारत ने विश्व कप अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के साथ की थी। इसके बाद उसने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चीन दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात अंक हासिल कर पूल में शीर्ष पर रहा।भारत को छह पेनल्टी कॉर्नर मिले भारत के लिए अगले दौर में पहुंचने के लिए ड्रॉ ही पर्याप्त था। इंग्लैंड को कुल 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह इनमें से क...