नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- रूस के नाम पर भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी बिल पर सरकार ने जवाब दे दिया है। भारत ने साफ कर दिया है कि अपनी आबादी की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा जाएगा। साथ ही चेताया है कि इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर भी पड़ सकता है। अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में उस बिल को अनुमति दे दी गई, जो भारत समेत कई देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की ताकत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देता है। विदेश मंत्रालय ने लिंडसे ओ ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 को लेकर कहा है कि इससे जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रखी जा रही है। खास बात है कि अमेरिका पहले भी भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा चुका है।भारत का अमेरिका को सीधा जवाब भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, 'जैसा कि पहले भी कई बार कहा गया है, भारत अपने 1.4 अरब लोगों के लिए ऊर्जा सुरक...