नई दिल्ली, जून 9 -- भारत ने पहली बार 12 न्यूक्लियर वॉरहेड को ऑपरेशनल रूप से तैनात कर दिया है। यह भारत की न्यूक्लियर पॉलिसी में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पहले भारत युद्धकालीन स्थिति में ही वॉरहेड और मिसाइलों को जोड़ता था, लेकिन अब कुछ वॉरहेड को मिसाइल साइलो और न्यूक्लियर सबमरीन पर तैयार रखा गया है। इससे भारत की तैयारियों में बढ़ोतरी हुई है। SIPRI की रिपोर्ट कहती है कि जनवरी 2026 तक भारत के पास करीब 190 न्यूक्लियर हथियार थे, जो पिछले साल से थोड़े बढ़े हैं। यह भी पढ़ें- तो सुपारी किलर मार देते; ममता की पार्टी TMC छोड़ते ही सुखेंदु का सनसनीखेज दावा यह बदलाव भारत के न्यूक्लियर ट्रायड (हवाई, जमीन और समुद्री) को और मजबूत बनाने की दिशा में है। SIPRI की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब मिसाइलों को कैनिस्टर में रखने और समुद्री डिटरेंस पेट्रोलिंग ज...