भारत ने पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताई
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारत ने पश्चिम एशिया में फिर से संघर्ष शुरू होने पर गहरी चिंता प्रकट की है। भारत ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय जलमार्ग पर वाणिज्यिक पोतों को निशाना नहीं बनाया जाए और कूटनीति से विवाद का हल निकालें। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत पश्चिम एशिया में हाल के हमलों और बढ़ते तनाव को लेकर बहुत चिंतित है, जिसके बाद इस इलाके में अन्तरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजरने वाले पोतों को नए सिरे से निशाना बनाया गया है। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार इस घटनाक्रम से क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता को खतरा है। इस मामले में भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और आम लोगों की सुरक्षा के साथ ऊर्जा आपूर्ति और वाणिज्यिक नौवहन के सुचारू संचालन की अपील की है। यह भी पढ़ें- हॉर्मुज में लौट आई जंग! भारत के 9 जहाज, 198 नाविक अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.