गाजीपुर, मार्च 8 -- खानपुर।भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद जिले भर में जश्न का माहौल देखने को मिला। लोगों ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का पैतृक गांव हथौड़ा में भी जीत की खबर मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और अबीर गुलाल उड़ाकर और पटाखे छोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। सूर्य कुमार यादव के दादा विक्रम यादव ने कहा कि आज पूरे परिवार और गांव के लिए बहुत गर्व का दिन है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही सूर्या को क्रिकेट का बहुत शौक था और आज उसे देश के लिए खेलते और जीत दिलाते देखकर आंखें खुशी से नम हो गईं। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरे मैच के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.