नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पांच विकेट पर रिकॉर्ड 255 रन बनाये। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने धड़ाधड़ रन बनाए। शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया। खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने भी फाइनल में दमदार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत 250 से अधिक का स्कोर बनाने में सफल रहा। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम एक टी20 विश्व कप पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम बनने से चूक गई। टी20 विश्व कप में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड नीदरलैंड के नाम है। नीदरलैंड ने आयरलैंड के ...