नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पास नहीं हो पाया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान आया है। राहुल गांधी ने कहाकि इस बिल में राजनीति ज्यादा थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहाकि इन्होंने असंवैधानिक ताकतों का इस्तेमाल किया। महिलाओं के नाम पर असंवैधानिक तरीका अपनाया। राहुल गांधी ने इसको लेकर पोस्ट में लिखा है कि भारत ने देख लिया, इंडिया ने रोक दिया। राहुल गांधी ने विपक्षी एकता की भी बात की। उन्होंने इसको लेकर टीएमसी के अभिषेक बनर्जी को भी फोन किया। क्या लिखा है पोस्ट मेंराहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में गिरने के बाद एक्स पर पोस्ट पर किया है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में नेता प्रतिपक्ष ने लिखा है कि 'संशोधन विधेयक गिर गया। उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक त...