नई दिल्ली, फरवरी 6 -- भारत ने अपने दुश्मनों को एक बार फिर आगाह कर दिया है। शुक्रवार को भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-3' का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया है कि इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक किया गया। प्रक्षेपण के दौरान सभी संचालन और तकनीकी मानकों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देख रेख में किया गया।परमाणु क्षमता वाली मिसाइल है अग्नि-3 अग्नि-3 एक परमाणु क्षमता वाली इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक इसके सफल परीक्षण ने मिसाइल सिस्टम की विश्वसनीयता की पुष्टि कर दी है। यह मिसाइल एक दो-स्टेज वाला सिस्टम है जो सॉलिड फ्यूल से चलता है। पहले स्टेज का ईंधन खत्म हो...