भारत ने टाइट की श्रीलंका की हवा, युवा टेस्ट के पहले दिन 0 पर दो विकेट गिरने के बाद बनाई मजबूत पकड़
कोलंबो, जुलाई 20 -- कुशाग्र ओझा के नाबाद शतक से भारत अंडर 19 टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे युवा टेस्ट के पहले दिन सोमवार को खराब शुरूआत के बाद पारी को संभाला। भारत ने 65 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बना लिये थे जब खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की । ओझा 177 गेंद में 103 रन बनाकर नाबाद रहे । कप्तान यशबर्धन चौहान ने 89 गेंद में 78 रन की पारी खेली जबकि मनल चौहान ने 108 गेंद में 55 रन बनाए । भारत के दो विकेट उस समय गिर गए थे जब खाता भी नहीं खुला था। पहले मैच में दोहरा शतक जमाने वाले लक्ष्य रायचंदानी और शतक लगाने वाले सागर विर्क शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद ओझा ने पहले यशबर्धन और फिर मनल के साथ उपयोगी साझेदारियां की। यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने सबको चुप करा दिया., शतक के बाद फूटा रवि शास्त्री का गुस्सा, कहा-कुशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.