नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- पश्चिम एशिया में हुई जंग में पाकिस्तान मध्यस्थ बनकर उभरा है। इस्लामाबाद की तरफ से दावा किया गया है कि अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल जल्दी ही पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। इसके लिए इस्लामाबाद को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है। इसी बीच भारत में सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र बना है नूर खान एयरबेस, वहीं एयरबेस जिस पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने हमला किया था। इस हमले में इसकी हवाई पट्टी पर एक बड़ा गड्ढ़ा बन गया था। इसी एयरबेस पर एक शुक्रवार को एक अमेरिकी विमान उतरते हुए देखा गया, जिसकी पूंछ पर "चार्ल्सटन" लिखा हुआ था। पाकिस्तान भले ही अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली इस बातचीत को लेकर उत्साहित हो, लेकिन यह चर्चा अनिश्चितता से घिरी हुई है। अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पाकिस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.