नई दिल्ली, मई 31 -- भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के पिता जियाउर रहमान के 1971 के रेडियो प्रसारण को याद किया है। 30 मई 2026 को जियाउर रहमान की 45वीं शहादत वर्षगांठ पर ढाका में भारतीय उच्चायोग ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जियाउर रहमान को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का नायक माना जाता है। उन्होंने 27 मार्च 1971 को चटगांव से स्वाधीन बांग्ला बेतार केंद्र से प्रसारण किया था। उन्होंने शेख मुजीबुर रहमान की ओर से बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा की। यह प्रसारण अत्यंत प्रेरणादायक था, जिसने पूरे बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना के अत्याचार के खिलाफ प्रतिरोध की लहर पैदा कर दी। यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी के 80 में से 60 विधायक हो गए 'गायब', बैठक में पहुंचे ही नहीं; हड़कंप भारतीय उच्चायोग के बयान में इसे इलेक्ट्रिफाइंग बताया गया और कहा गया कि भारत आज भी ब...