नई दिल्ली, मार्च 5 -- गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल किसी रोमांचक थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। भारत और इंग्लैंड के बीच हुए इस बेहद हाई-स्कोरिंग मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले भारतीय टीम 2007, 2014 और 2024 का फाइनल मुकाबला खेल चुकी है। सेमीफाइनल में इस शानदार जीत के साथ भारत टी-20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश करने वाला पहला डिफेंडिंग चैंपियन बन गया है। ऐसा इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी डिफेंडिंग चैंपियन ने फाइनल में जगह बनाई है। यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में भारत को हराकर 30000 दर्शकों का मुंह बंद करना चाहते हैं हैरी ब्रुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.