नई दिल्ली, जनवरी 6 -- भारत ने चीन को पीछे छोड़कर नया मुकाम हासिल कर लिया है। हाल ही में भारत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया है। कृषि मंत्री शिवराज ने बीते रविवार को एक कार्यक्रम यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत 15.18 करोड़ टन के कुल उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन गया है। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कहा है कि भारत जो कभी भोजन की कमी वाला देश था, अब वैश्विक खाद्य प्रदाता बन गया है। चौहान ने कहा, "चावल उत्पादन में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है।" उन्होंने इसे एक अभूतपूर्व उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत का चावल उत्पादन चीन के 14.5 करोड़ टन की तुलना में 15.18 करोड़ टन तक पहुंच गया है। उन्ह...