गाज़ियाबाद, अप्रैल 26 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। कवि नगर स्थित रामलीला मैदान के जानकी भवन में रविवार को भारत एंड इट्स साइंटिफिक ग्लोरी चैप्टर 2 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देश के 19 राज्यों से आए युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत ने गणित, खगोल विज्ञान और आयुर्वेद जैसे क्षेत्रों में दुनिया को दिशा दी है। उन्होंने भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा और आधुनिक उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे विज्ञान और नवाचार के जरिए देश के विकास में योगदान दें और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने में आगे आएं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.