इस्लामाबाद, जनवरी 30 -- भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की आहट ने पाकिस्तान के व्यापारिक गलियारों में खलबली मचा दी है। पाकिस्तानी निर्यातकों और आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह समझौता पूरी तरह से लागू होता है, तो पाकिस्तान का निर्यात आधार पूरी तरह चरमरा सकता है। विशेषकर उसका कपड़ा उद्योग यानी टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद हो जाएगी।आर्थिक मोर्चे पर भारत की घेराबंदी फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FPCCI) के उपाध्यक्ष साकिब फैयाज मून ने इस स्थिति को एक आर्थिक युद्ध करार दिया है। उनका कहना है कि भारत ने युद्ध के मैदान में अपनी स्थिति के बाद अब कई देशों और यूरोपीय संघ के साथ व्यापारिक समझौते कर एक नया आर्थिक मोर्चा खोल दिया है। पाकिस्तानी विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के इस कदम से यूरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.