नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- विदेश मंत्रालय ने आतंकवाद के मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान को घेरा है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान को सीमापार आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करके दुनिया को इस बात का भरोसा दिलाना होगा कि वह जो कहता है, करके दिखाता भी है। भारत की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तानी सेनाओं के फील्ड मार्शल असीम मुनीर के बयान पर आई है। मुनीर ने मंगलवार को कहा कि देश में उग्रवाद के बढ़ते खतरे के बीच सशस्त्र बल आतंकवाद को हराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पाकिस्तान को कार्रवाई और दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाने की जरूरत है। उसे सीमापार आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करके भरोसा दिलाना होगा कि वह जो कहता है, करके दिखाता है। यह भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान को फिर लताड़ा, UN में भेजे ...