नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- भारत ने बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सशर्त युद्धविराम का स्वागत किया और रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट से बिना रोकटोक आवागमन की मांग की। नई दिल्ली ने पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की जल्द बहाली की उम्मीद जताते हुए कहा कि संवाद और कूटनीति के जरिए तनाव को कम करना ही इस संघर्ष को समाप्त करने का एकमात्र रास्ता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम युद्धविराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। जैसा कि हम पहले से लगातार कहते रहे हैं, तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति के माध्यम से मौजूदा संघर्ष को जल्द समाप्त करना आवश्यक है। इस संघर्ष से लोगों को पहले ही भारी पीड़ा झेलनी पड़ी है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापार नेटवर...