नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, (वि.सं.)। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी बयान में यह भी कहा है कि वेनेजुएला में किसी भी कारण से पहले से मौजूद सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अपनी गतिविधियों को सीमित करने और काराकस स्थित भारतीय दूतावास से उनके ई-मेल आईडी: cons.caracas@mea.gov.in या आपातकालीन फोन नंबर 58-412-9584288 (व्हाट्सऐप कॉल के लिए भी) के माध्यम से संपर्क में रहने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...