मोतिहारी, जून 20 -- छौड़ादानो, निज संवाददाता। भारत नेपाल सीमा से मादक पदार्थ की खेप बरामद की गई है। सीमा पर तैनात महुआवा एसएसबी कैंप के जवानों ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में रघुनाथपुर गांव के पास से 49 किलो सौ ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को निरुद्ध किया है। निरुद्ध तस्कर जितना थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उक्त कार्रवाई शुक्रवार देर रात रघुनाथपुर गांव के पास सैनिक रोड पर की गयी। बरामद गांजा तीन पैकेट में रखा गया था। एसएसबी ने पूछताछ के बाद बरामद गांजा के साथ निरुद्ध तस्कर को छौड़ादानो पुलिस को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- घूरना पुलिस ने नौ किलो गांजा के साथ एक को दबोचा पुष्टि करते थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि निरुद्ध किए गए तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। ...