बहराइच, मई 10 -- बहराइच,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र से सटी भारत नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 59वीं वाहिनी नानपारा को बड़ी सफलता मिली है। कर्तनिया के घने जंगलो के बीच नेपाल सीमा पर स्थित सालारपुर सीमा चौकी क्षेत्र में एसएसबी जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में तस्करी का सामान बरामद किया है। एसएसबी सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई खुफिया शाखा से मिली सूचना के आधार पर की गई। उप निरीक्षक चमन सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष नाका टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 680 के निकट भारतीय सीमा क्षेत्र में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे दो संदिग्ध व्यक्ति साइकिलों पर बड़ी मात्रा में सामान लादकर नेपाल की ओर जाते...