लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- मंगलवार को क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत के उपमहानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने 49वीं वाहिनी की बसही कंपनी में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया। जानकारी देते हुए डीआईजी ने बताया कि 2 मार्च से 5 मार्च तक सीमा पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। डीआईजी ने ग्रामीणों से कहा कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें। बैठक के बाद डीआईजी अनिल कुमार शर्मा ने अधिकारियों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यवाहक कमांडेंट दीपक शाही, कैंप कमांडर अनमोल मन्हास, कमांडेंट दीपक शाही, गगनप्रीत सिंह, कैंप कमांडर बसही, रामाशीष कुमार मेहता, राजेश, हिमांशु कुमार गुर्जर, मीनाक्षी व परवेज आलम मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...