बहराइच, जुलाई 21 -- रूपईडीहा , संवाददाता। रूपईडीहा थाने की पुलिस व सशस्त्र सीमा बल 42 वी बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने एक बाइक सवार मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा है। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 35 लाख आंकी गई है। तस्कर के पास मीडिया आइडेंटिटी कार्ड भी बरामद हुआ है। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में गोपनीय सूचना के आधार पर नो मेंस लेंड के पिलर संख्या 651/11 के पास रूपईडीहा एसएचओ हरेंद्र कुमार मिश्रा नेतृत्व में दरोगा अजय कुमार , बृजानंद, कांस्टेबल रविन्द्र यादव, अभिषेक सिंह, सोविन्द्र यादवव सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी रूपईडीहा में तैनात उप निरीक्षक विनोद प्रसाद , एएसआई तपन बरूआ, हेड कांस्टेबल प्रशांत राधेश्याम साहन...