भारत-नेपाल सीमा पर 3.5 किलो गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
अररिया, मई 22 -- बथनाहा, एक सवाददाता भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात एसएसबी 56वीं वाहिनी एफ कंपनी सीमा चौकी पथरदेवा के जवानों व बथनाहा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गश्ती अभियान के दौरान मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.5 किलो गांजा के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बताया कि चकोरवा गांव के समीप, सीमा स्तंभ संख्या 186/1 के नजदीक भारतीय सीमा से लगभग एक किलोमीटर अंदर संदिग्ध गतिविधि देखी गई। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.5 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत दिवानगंज निवासी राकेश कुमार यादव, पिता जयराम यादव के रूप में हुई है। कार्रवाई का नेतृत्व एसआई/जीडी प्रणय विश्वास कर रहे थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.