भारत-नेपाल सीमा पर 135 किमी में लगेंगे नए बॉर्डर पिलर, अवैध रास्ते होंगे बंद
मधुबनी, जून 17 -- मधुबनी/जयनगर, हि.टी.। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और सीमा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए बुधवार को नेपाल के जनकपुरधाम में दोनों देशों के वरीय अधिकारियों और सर्वे टीम की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक हुई। बैठक में मधुबनी जिले से सटी 135 किलोमीटर लंबी सीमा पर नए सिरे से दो मीटर ऊंचे बॉर्डर पिलर लगाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही 'नो मैन्स लैंड' से सभी अवैधरूप से अतिक्रमण हटाने और आधिकारिक रास्तों को छोड़कर सीमा पर चल रहे तमाम अवैध रास्तों को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया है। जनकपुरधाम स्थित होटल मिथिला यात्री निवास के सभागार में आयोजित बैठक में सर्वे ऑफ इंडिया और सर्वे ऑफ नेपाल की संयुक्त फील्ड सर्वे टीम शामिल हुई। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पिलरों की वर्तमान स्थिति, क्षतिग्रस्त व गायब (मिसिंग) पिलरों के सत्यापन, उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.