भारत-नेपाल सीमा पर 120 किलो तंबाकू जब्त, तस्कर गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 12 -- अररिया। एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की बाह्य सीमा चौकी मजरख के जवानों ने 120 किलो तंबाकू बरामद किया है। इस दौरान एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार-पांच अन्य व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। एसएसबी के अनुसार मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पिलर संख्या 164/1 के रास्ते बड़े पैमाने पर तंबाकू की तस्करी की जा सकती है। सूचना के आधार पर निरीक्षक सामान्य राजवीर मीणा के नेतृत्व में मजरख सीमा चौकी के जवानों ने विशेष नाका लगाया। रात करीब 3:10 बजे नाका दल ने पिलर संख्या 164/1 से लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित बोका मजरख के पास चार-पांच संदिग्ध व्यक्तियों को पीले रंग की प्लास्टिक की बोरियों में सामान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.