बहराइच, अक्टूबर 7 -- बहराइच, संवाददाता। मोतीपुर थाने की पुलिस व सशस्त्र सीमा बल 59 वी बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने एक मादक नेपाली पदार्थ तस्कर को धर दबोचा है। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख से अधिक आंकी गई है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में गोपनीय सूचना के आधार पर एसएचओ ब्रह्म गोंड के नेतृत्व में निरीक्षक प्रेम प्रकाश दरोगा अजेश कुमार पुलिस व सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी बलईगांव में तैनात एएसआई जगदम्बा प्रसाद की सयुंक्त टीम ने बुधवार सुबह तलाशी अभियान संचालित किया गया। बल ई गांव श्मसान घाट के पास एक संदिग्ध नेपाली युवक को रोककर तलाशी ली गई। जिसके कब्जे से 25.9 ग्राम ब्रा...