भारत नेपाल सीमा पर स्थानीय पुलिस, एसएसबी और एपीएफ की बैठक आयोजित
अररिया, जून 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सीमा सुरक्षा और भारत नेपाल के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर मंगलवार को भारत नेपाल सीमा स्थित सोनामणि गोदाम नो मेन्स लैंड पीलर संख्या 174 पीपी 62 के निकट स्थानीय थाना, एसएसबीऔर एपीएफ के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में नौ मेन्स लैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने, राष्ट्र विरोधी तत्वों पर नजर रखने, मानव तस्करी, मादक पदार्थो की तस्करी आदि पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सीमा के निकट शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ज्वाइंट पेट्रोलिंग चलाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान पैदल गस्ती कर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि भारत नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बनाए रखने के साथ साथ सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना दोनों देशों की प्राथमिकता है। मौके पर प्रभारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.