भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को किया जाएगा और मजबूत
अररिया, अगस्त 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर सोमवार को बीसीपी गेट जोगबनी में एसएसबी, जोगबनी पुलिस और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित की गई। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के "एफ" समवाय जोगबनी के कार्यक्षेत्र में आयोजित बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक में सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा पार से होने वाले अपराधों की रोकथाम, आसूचना एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं के आपसी आदान-प्रदान, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा आपराधिक छवि वाले लोगों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर रणनीति बनाई। यह भी पढ़ें- एसएसबी, पुलिस और नेपाल एपीएफ की समन्वय बैठक।बोर्डर सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.