भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में रहें पुलिस अधिकारी
अररिया, अक्टूबर 7 -- अररिया,निज संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एसपी जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को जिले के पुलिस अधिकारियों व एसएसबी के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।नेपाल सीमा से सटे सिकटी थाना परिसर में आयोजित बैठक में सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों, तस्करी और घुसपैठ को पूरी तरह रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में पुलिस अधिकारियों से कहा कि नारकोटिक्स,फेक करंसी, अवैध शराब के सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करें। छोटे-मोटे कैरियर को पकड़ने से काम नहीं चलेगा,बल्कि इस धंधे में संचालित बड़े किंगपिन को गिरफ्तार करें。 यह भी पढ़ें- अररिया : भारत-नेप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.