मधुबनी, अगस्त 1 -- बासोपट्टी, एक संवाददाता। नेपाल के मधेस क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़े तनाव को देखते हुए भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था बासोपट्टी, महिनाथपुर, जयनगर, लदनियां, लौकहा समेत अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बासोपट्टी पुलिस संयुक्त रूप से लगातार गश्त कर रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा सीमा पार आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। और महिनाथपुर चेक पोस्ट के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले राहगीरों को बिना आइडी प्रूफ अनुमति प्रदान नहीं किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार,सीमा पर किसी भी प्रकार की अप्रिय गतिविधि या असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए निगरानी बढ़...