किशनगंज, अप्रैल 22 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर मंगलवार को किशनगंज में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा, ड्रग्स तस्करी, साइबर अपराध, मानव तस्करी और अतिक्रमण जैसे संवेदनशील विषयों के अलावा वाइब्रैंट विलेज पर विस्तृत चर्चा की गई।बिहार के मुख्य सचिव ने पूर्व में हुई बैठकों के निर्णयों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भारत-नेपाल बॉर्डर पर पूर्ण सख्ती बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने बिहार पुलिस को ड्रग्स एवं नारकोटिक्स की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गंभीरता से काम करने को कहा और इस दिशा में अब तक किए गए प्रयासों की सराहना भी की। यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती के निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.