चंद्रभूषण शांडिल्य, मई 1 -- India-Nepal Border News: भारत-नेपाल सीमा से जुड़े त्रिवेणी नाका पर अब बिना स्वास्थ्य जांच कराए नेपाल में प्रवेश करना मुमकिन नहीं होगा। गंडकी प्रदेश सरकार ने संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने और स्वास्थ्य सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए यह कड़ा फैसला लिया है। इस नए नियम के तहत, भारत से नेपाल जाने वाले सभी नागरिकों की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। प्रशासन उन लोगों पर खास नजर रख रहा है, जो नेपाल के अंदर 6 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने वाले हैं।स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती यात्रियों की सुविधा और जांच के लिए त्रिवेणी नाका पर एक स्थायी स्वास्थ्य सहायता कक्ष बनाया जा रहा है। यहाँ तैनात स्वास्थ्य कर्मी रोजाना सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। जांच की प्रक्रिया केवल पूछताछ तक सीमित नहीं है, ...