भारत नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर बरामद
बहराइच, अगस्त 13 -- बहराइच, संवाददाता। मोतीपुर थाने की पुलिस व सशस्त्र सीमा बल 59 वी बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने कार सवार तीन मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा है। उसके पास से बड़ी मात्रा ब्राउन शुगर बरामद की है। गिरफ्तार तस्करों से थाने में गहन पूछताछ की गई। उसके बाद तस्करों को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में गोपनीय सूचना के आधार पर एसएचओ ब्रह्म गोंड के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजेश कुमार, हेड कांस्टेबल गट्टू पांडेय, अजय गौड़, सिपाही सूरज कुमार व सशस्त्र सीमा बल 59 वी बटालियन सीमा चौकी बलईगांव के एएसआई चितरंजन नाथ व जवानों ने कार सवार तीन मादक पदार्थ तस्करो को बलई गांव के पास धर दबोचा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.