भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ायी जायेगी तकनीकी निगरानी
पूर्णिया, जुलाई 16 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय पटना के महानिरीक्षक (आईजी) निशित कुमार उज्ज्वल ने क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया का एक दिवसीय औपचारिक भ्रमण किया। इस उच्च स्तरीय दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन तैयारियों और प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा करना था। क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया आगमन पर महानिरीक्षक का स्वागत क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से किया गया। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया परिसर में आगमन के पश्चात बल की सुसज्जित टुकड़ी द्वारा महानिरीक्षक को पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर देकर औपचारिक सलामी दी गई। यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, चौबीसों घंटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.