भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की पैदल गश्त
बलरामपुर, अगस्त 18 -- बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में टीम ने सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थलों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच करने के साथ सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस ने ग्राम सुरक्षा समितियों और स्थानीय संभ्रांत लोगों से संपर्क कर मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.