भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी, संयुक्त गश्त
पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त कर जायजा लिया। टीम ने सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त के साथ आवागमन करने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी की। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर विधि भूषण मौर्य के नेतृत्व में थाना हजारा पुलिस और एसएसबी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर खम्भा नंबर 34 के आसपास गश्त की। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस और एसएसबी जवानों को लगातार सतर्क एवं मुस्तैद रहकर गश्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.