भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB जवान ने खुद को गोली से उड़ाया, दिवाली पर खुदकुशी
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एक तरफ देश भर में दीपावली की धूम है तो वहीं उत्तर प्रदेश के महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। वह एसएसबी की खनुआ बीओपी पर तैनात था। मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला था। घटना, शनिवार की रात करीब 2 बजे हुई। गोली की आवाज सुनकर उसके साथी जवान दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की स्थितियों का जायजा लिया। एसएसबी ने अपने स्तर पर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसबी जवान मनजीत कुमार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला था। करीब एक महीने पहले वह छुट्टी पर गया था। तीन अक्टूबर को ही छुट्टी से वापस लौटा था। बताया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.