बहराइच, अप्रैल 26 -- रूपईडीहा, संवाददाता। भारत नेपाल सरहद से लगे रुपईडीहा इलाके में रविवार की भोर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। चकियारोड स्थित एक मोबाइल एसेसरीज शाप से डेढ़ करोड़ की चरस बरामद की गई है। मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा गया है। यह लंबे समय से मादक पदार्थ की तस्करी में लगा था। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ के उपनिरीक्षक सूरज सिंह को रुपईडीहा थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव निवासी इस्माइल नाम के युवक की ओर से मादक पदार्थ की तस्करी करने की सूचना मिल रही थी। उन्होंने अपनी टीम में शामिल हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह, खालिद खान, संगम पटेल, महिला कांस्टेबल प्रतिमा शुक्ला को साथ लेकर रुपईडीहा एसएचओ रमेश रावत से सम्पर्क साधा। यह भी पढ़ें- भारत नेपाल सीमा पर डेढ़ करोड़ की चरस बरामद दबिश को दरोगा दीनान...