मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। खुफिया विभाग ने नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में ट्रेनों के जरिए घुसपैठ की आशंका जताई है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस, रेल पुलिस, एसएसबी और अन्य खुफिया एजेंसियों को इस संबंध में अलर्ट किया है। डीजीपी ने कहा है कि भारत-नेपाल सीमा से सटे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सघन जांच की जाए। संदिग्ध सामानों की जांच के लिए वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। डीजीपी ने इसको लेकर बीते दिनों पटना में उच्चस्तरीय बैठक भी की थी। इसमें सभी एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए थे।डीजीपी ने सचेत किया है कि सीमा पार से संदिग्ध गतिविधियों और संगठित अपराधों के लिए रेल नेटवर्क का सॉफ्ट टारगेट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। रेल यात्रियों के साथ घुसपैठिए और तस्कर बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.