भारत-नेपाल सीमा पर टूटे स्तंभों की मरम्मत के लिए होगी समंवय बैठक
लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- भारत-नेपाल सीमा के स्तंभों की मरम्मत व पुनर्निर्माण को लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के अधिकारियों और नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक 24 मार्च को खीरी जिले में होने जा रही है। इस बैठक में नेपाल राष्ट्र के पांच जिलों के मुख्य जिलाधिकारी शामिल होने आ रहे हैं। बैठक में भारत नेपाल सीमा के स्तंभों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की रूपरेखा तय की जाएगी। भारत-नेपाल की सीमा खुली है। सीमा का चिन्हांकन यहां लगे पिलरों से की जाती है। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा के नेपाल से सटे जिलों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक 24 मार्च को प्रस्तावित है। इस बैठक में नेपाल के कैलाली, कंचनपुर, डडेलधुरा, बैतरणी व धारचूला के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर और यूपी के पीलीभीत व खीरी जिले के अधिकारी शामिल होंगे। यह बैठक तृतीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.