भागलपुर, मार्च 27 -- टेढ़ागाछ,एक संवाददाता । भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने शुक्रवार सुबह तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की है। पिलर संख्या 153 के पास स्थित माफीटोला और पेकटोला कैंप के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारतीय सीमा में अवैध रूप से लाए जा रहे 17 मवेशियों को जब्त किया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों का एक समूह मवेशियों की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही दोनों कैंपों के जवानों ने घेराबंदी शुरू कर दी। जवानों को सक्रिय देख तस्कर मवेशियों को छोड़कर खुली सीमा का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में सफल रहे। एसएसबी के कंपनी कमांडर असिस्टेंट कमांडेंट जगदेव सिंह ने बताया कि जब्त किए गए सभी मवेशियों को कानूनी कागजी कार्रवाई के बाद टेढ़ाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.