अररिया, जनवरी 11 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि नशा तस्करी के विरुद्ध एसएसबी लैलोखर और कुआडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीमा स्तंभ संख्या 169 से 169/1 के बीच संयुक्त कार्रवाई में 278 किलो गांजा जब्त किया गया है। हालांकि गांजा तस्कर अधेरा और कुहासा का लाभ लेकर भागने में सफल रहा है। थानेदार प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से गांजा का खेप भारतीय क्षेत्र होकर ले जाने वाला है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर लैलोखर एसएसबी एवं कुआड़ी थाना पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी गठित की गई। सहायक कमांडेंट मोहित भार्गव के निर्देश पर निरीक्षक सामान्य बिश्वनाथ घोष के नेतृत्व में कुआड़ी पुलिस के साथ नाकेबंदी की गई। इसी दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जवान मौके की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.