मधुबनी, अगस्त 26 -- बासोपट्टी। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चेकपोस्ट पर एसएसबी की चौकसी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर पर अलग अलग शिफ्ट में 24 घंटे की गश्ती हो रही है। बॉर्डर इलाकों में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। राष्ट्रविरोधी तत्वों पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर है। दोनों देशों के बीच समन्यव स्थापित कर एसएसबी जवान व एपीएफ नेपाल के जवानों द्वारा साझा गश्ती की जा रही है।

संयुक्त पेट्रोलिंग और बैठक इस दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसबी 48वीं वाहिनी जयनगर की 'जी' समवाय जानकीनगर और नेपाल एपीएफ महिनाथपुर के जवानों ने बुधवार को ज्वाइंट पेट्रोलिंग और कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया। पेट्रोलिंग सुबह 08:30 बजे से 10:45 बजे तक भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-274/6 से 277...