किशनगंज, सितम्बर 11 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सीमा पार होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर गुरुवार को सीमा चौकी फतेहपुर में एसएसबी एवं एपीएफ नेपाल के बीच समवाय स्तर की समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ की समन्वय बैठक, तस्करी रोकने पर जोर।बैठक में प्रतिभागी बैठक में 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के ई-समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट बलदेव सिंह, सीमा चौकी फतेहपुर प्रभारी राम कृष्ण विश्वास सहित एसएसबी के जवान तथा नेपाल एपीएफ के डीएसपी किशोर कुमार श्रेष्ठ, एपीएफ फतेहपुर कमांडर उपनिरीक्षक दुर्गा राई सहित जवान मौजूद रहे।मुख्य चर्चा के विषय बैठक में सीमा क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा, सीमा स्तंभों की सुरक्षा...