अररिया, मई 9 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर शनिवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के बाह्य सीमा चौकी 'आई' समवाय जोगबनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत बीसीपी गेट जोगबनी में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद एसएसबी, एपीएफ नेपाल एवं जोगबनी थाना पुलिस द्वारा संयुक्त गश्ती भी की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम, तस्करी नियंत्रण तथा आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों के अनुसार सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। एसएसबी की ओर से निरीक्षक (सा) हरेंद्र सिंह, प्रभारी आई समवाय, सहायक उप निरीक्षक एन. रंजीत सिंह सहित अन्य जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी, एपीएफ नेपाल व जोगब...