किशनगंज, अप्रैल 12 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता सीमावर्ती इलाके में अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। यह कार्रवाई 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की एफ कंपनी धनतोला के जवानों एवं दिघलबैंक थाना पुलिस द्वारा की गई। मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी और पुलिस की टीम सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 128 से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर इंडो-नेपाल सड़क पर एक ट्रैक्टर संदिग्ध स्थिति में आता हुआ दिखाई दिया। जब सुरक्षा बलों ने उसे रोका और चालक से पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि वह नदी से अवैध रूप से बालू उठाकर बिक्री के लिए ले जा रहा था। इसके बाद मौके पर ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। दिघलबैंक थाना अध्यक्ष बिपिन कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.